बिजनौर, मार्च 1 -- जहां ज्यादातर विभागों में शासन के निर्देश पर सरकारी कर्मचारियों के खातों में होली से पूर्व 28 फरवरी को ही वेतन पहुंच गया है, वहीं मेडिकल कॉलेज व इससे सम्बद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय के कर्मचारियों की होली वेतन न मिलने से बेरंग रहेगी। बजट न मिल पाने से प्रोफेसर, डाक्टरों व अन्य कर्मचारियों का वेतन खाते में नहीं पहुंच पाया। अफसर इसके पीछे लखनऊ से बजट न मिल पाने को वजह बता रहे हैं। गौरतलब है, कि मेडिकल कालेज से मेडिकल कालेज के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसआर, जेआर व अन्य स्टाफ का वेतन तो निकलता ही है, वहीं पिछले तीन साल से सम्बद्ध होने के कारण जिला पुरुष व जिला महिला चिकित्सालयों के डाक्टरों, फार्मेसिस्टों, स्टाफ नर्स, लिपिकीय स्टाफ व अन्य कर्मचारियों का वेतन भी यहीं से निकलता है। होली के त्योहार के मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.