अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा में वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर हुए उपद्रव के बाद जनपद की इकाइयों में भी नजर रखी जा रही है। उद्योग विभाग इस मामले पर निगरानी रख रहा है। जिन औद्योगिक इकाइयों में 50 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं उनसे लगातार संपर्क में हैं। उद्योग विभाग के अफसरों ने औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण भी किया है। हालांकि यहां पर स्थितियां सामान्य हैं। नोएडा में वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर श्रमिकों ने जमकर उपद्रव किया। उपद्रव की आंच बेशक अलीगढ़ तक नहीं आई, लेकिन सतर्कता पूरी बरती जा रही है। औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी व औद्योगिक इकाइयों के संचालकों को विशेष हिदायत दी गई है। यह भी पढ़ें- नोएडा में जो हुआ, वह श्रमिकों की आखिरी पुकार थी : राहुल गांधी श्रमिकों के प्रत्येक मूवमेंट पर नजर रखनी है। किसी तरह की हलचल होने पर तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.