अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी में काम करने वाले हेल्पर व चालक बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हैबिटेट सेंटर कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। वहां पर न्यूनतम वेतनमान की मांग करने लगे। कहा कि जो न्यूनतम वेतन मान अभी सरकार ने घोषणा की है उसी के तहत मिलना चाहिए। 48 घंटे में कंपनी ने कोई निर्णय नहीं लिया तो हड़ताल कर देंगे। अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मो. एहसान सैफी ने बताया कि चालक व हेल्पर आए थे। उन्होंने वेतन बढ़ोत्तरी की मांग की। कंपनी न्यूनतम वेतनमान पहले से ही दे रही है। इसमें कंपनी आगामी माह में बढ़ोत्तरी भी करेगी। यह भी पढ़ें- सरकार के वेतन बढ़ोतरी के निर्णय से श्रमिकों में खुशी सरकार द्वारा तय वेतन मान दिया जा रहा है। चालक, हेल्पर समेत सभी का नियमानुसार कंपनी वेतन भी हर साल बढ़ाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.