रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर रविवार को मेट्रोपोलिस कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए और ईएसआई और पीएफ जैसी आवश्यक सुविधाएं लागू की जाएं। इसके अलावा प्रत्येक माह चार अवकाश देने और वर्षभर के प्रमुख त्योहारों पर अलग से बोनस दिए जाने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन को उठानी चाहिए। उन्होंने प्रबंधन से जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। धरने में राधेश्याम, सुरेश राम, अवतार सिंह, सुखलाल, फिरोज खान, ऋषिप...