गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। वेतन बढ़ोतरी को लेकर दो कंपनियों के कर्मियों की हड़ताल का असर अन्य कंपनियों पर पड़ने लगा है। मंगलवार को मानेसर में तीन और कंपनियों के कर्मचारियों ने भी वेतन बढोतरी को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। मानेसर के पांच कंपनियों के हजारों कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गए है। दो कंपनी के कर्मचारी मानेसर तहसील परिसर में और तीन कंपनी के बाहर हड़ताल हो रही हैं। वहीं श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तीन कंपनियों में कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया है। लेकिन कर्मचारियों ने वेतन निर्धारण न होने पर हड़लात खत्म नहीं किया है। वेतन निर्धारण न होने से हड़ताल जारी:चार दिन पहले होंडा से शुरू हुआ आंदोलन अब रिचा ग्लोबल, मॉडलमा, रूपा पॉलिमर, सत्यम, मुंजाल शोबा समेत अन्य कंपनियों में फैलता ही जा रहा है। हड़ताली कर्मचारी आ...