देहरादून, मई 17 -- देहरादून। विडलास कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को कंपनी परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी घरों से निकलकर धरने पर बैठे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन 10-10 घंटे काम कराया जा रहा है, जबकि उन्हें केवल 8 से 15 हजार रुपये तक वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई में इतने कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से जल्द वेतन वृद्धि की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...