बिजनौर, जुलाई 26 -- मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की ओर से सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की ओर से सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। उन्होंने राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंपा।वक्ताओं ने कहा कि देशभर में सफाई मजदूरों को वर्तमान में आठ हजार से 20 हजार मासिक वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने मांग की कि सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने योग्य बनाया जाए। सफाई कर्मचारियों ने तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति को प्रेषित नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों शीघ्र पूरी नहीं करती है तो...