वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी पर प्रदर्शन
फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी और श्रमिक सुविधाएं लागू करने की मांग को लेकर सेक्टर-4 स्थित डाईको एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने बुधवार को फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया। नाराज श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी पांच मई से हड़ताल पर हैं। यह कंपनी हौजरी उत्पाद, शर्ट और टी-शर्ट तैयार करती है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन उनकी मांगों को लगातार टाल रहा है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी के स्टाफ कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया है, जबकि मजदूरों को अब भी पुराने वेतनमान पर काम करना पड़ रहा है। सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने श्रमिकों के आंदोलन का समर्थन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.