रांची, अप्रैल 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बोकारो व हजारीबाग में वेतन निकासी घोटाले में यह बात सामने आयी है कि फर्जी तरीके से निकासी में शामिल पुलिसकर्मियों के तार एक-दूसरे से जुड़े थे। झारखंड पुलिस की लेखा शाखा में कार्यरत इन पुलिसकर्मियों के द्वारा एक ही मॉड्स का इस्तेमाल कर पैसे की निकासी की गई। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आयी है कि बोकारो में फर्जी निकासी से जुड़े केस में मास्टरमाइंड कौशल पांडेय था। कौशल पांडेय के साथ हजारीबाग में पोस्टेड रहे कर्मियों का संपर्क था। ये पूर्व में पलामू जिले में भी एक साथ काम कर चुके थे। वेतन व अन्य मदों से जब बोकारो जिले में पैसे की निकासी की जाने लगी तो इसी मॉड्स का इस्तेमाल हजारीबाग में कौशल पांडेय के सहयोगी व पूर्व से परिचित रहे पुलिसकर्मियों ने की। यह भी पढ़ें- झारखंड वेतन फर्जीवाड़े में बड़...