पटना, फरवरी 26 -- बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में शिक्षाकर्मियों ने नियमित वेतन एवं पेंशन भुगतान समेत सात सूत्री मांगों को लेकर गर्दनीबाग में गुरुवार को सामूहिक उपवास पर बैठे। शिक्षाकर्मियों ने आक्रोशित होकर कहा कि न्याय के साथ सबका साथ सबका विकास के श्लोगन से संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी अभी तक अछूते हैं। संघ के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा एवं महासचिव प्रो. राजीव रंजन ने कहा कि सभी कोटि के संबद्ध शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं कर्मियों को देय परीक्षाफल आधारित वेतन अनुदान की व्यवस्था समाप्त कर इन्हें नियमित वेतन एवं पेंशन भुगतान किया जाए। सामूहिक उपवास पर बैठे शिक्षाकर्मियों में प्रो. अरुण गौतम, डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. गोपाल कृष्ण यादव, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.