भागलपुर, अगस्त 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में शिक्षकों और कर्मचारियों को जून और जुलाई का वेतन जल्द मिल जाए। इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसी काम के लिए रविवार को अवकाश के बाद भी विवि के संबंधित कार्यालय खुले रहे। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे भी कार्यालय पहुंचे थे। इसके लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। कुलसचिव ने कहा कि जल्द राशि खाते में जाए, इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है। उधर, ऐसे कर्मियों का वेतन तब तक रूका रहेगा, जब तक विवि की कमेटी जांच नहीं कर लेती। इसका निर्णय सिंडिकेट की आपात बैठक में हुआ था। कुछ एलडीसी के तय से ज्यादा वेतन लेने की बात है। यह भी पढ़ें- एलडीसी के वेतन पर आपात सिंडिकेट, जांच के बाद मिलेगा वेतन इसी कारण सरकार ने इसमें सुधार कर वेतन जारी करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...