वेतन-पेंशन के लिए संघ ने वीसी को सौंपा ज्ञापन
दरभंगा, जून 10 -- दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के मंत्री विनय कुमार झा ने विगत चार महीनों से वेतन-पेंशन का भुगतान करने में हो रहे विलम्ब के लिए कुलपति को अविलंब सरकार में पहल कर वेतन-पेंशन भुगतान कराने के लिए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत चार महीनों से वेतन-पेंशन भुगतान नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं और काफी आक्रोशित हैं। वेतन-पेंशन के अभाव में कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के सामने घोर आर्थिक संकट है। सरकार की इस संवेदनहीनता से कर्मचारी हतप्रभ हैं। ज्ञापन में कुलपति से यह भी अनुरोध किया गया है कि तत्काल इस विषम परिस्थिति में आंतरिक स्रोत से वेतन-पेंशन का भुगतान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.