वेतन पुनरीक्षण को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारत संचार निमग लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मियों ने शुक्रवार दोपहर भोजनावकाश के समय प्रदर्शन किया। तीसरे वेतन पुनरीक्षण की अनुशंसाओं को लागू करने की मांग को लेकर उन्होंने आधे घंटे तक धरना भी दिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रभारी जीएम को ज्ञापन सौंपा।यह प्रदर्शन ऑल यूनियनस एवं एसोसिएशनस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के बैनर तले हुआ। यूनियन पदाधिकारियों ने तीसरे वेतन पुनरीक्षण को लागू नहीं करने पर संचार मंत्री और निदेशालय स्तर के अधिकारियेां के प्रति रोष जताया। कहा कि उनके स्तर से अनुशंसाओं को लंबित रखा गया है। बताया कि यह प्रदर्शन आगे नौ चरणों में होने वाले आंदोलन का पहले चरण है। सरकार अगर मांगे नहीं मानती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, एयूएबी के पदाधिकारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.