वेतन न मिलने से संविदा कर्मचारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
अमरोहा, मई 14 -- अमरोहा, संवाददाता। मार्च और अप्रैल माह का वेतन न मिलने से स्वास्थ्य विभाग के करीब 800 संविदा कर्मचारियों में रोष है। दो महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें 1600 आाशाएं भी शामिल हैं। जल्द वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में करीब 800 कर्मचारी, अधिकारी व डॉक्टरों के अलावा 37 टीबी कर्मियों की भी तैनाती है। कर्मचारियों को बीते मार्च व अप्रैल माह का वेतन न मिलने के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से ज्यादातर किराए के मकानों में रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो माह का मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को बनी आर्थिक तंगी के बीच पगार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.