हरदोई, मार्च 6 -- हरपालपुर, संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को मनरेगा कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जुलाई 2025 से मानदेय न मिलने और ईपीएफ की राशि लंबित होने के विरोध में कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। नाराज कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रोमेश कुमार के नेतृत्व में जुटे रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और तकनीकी सहायकों ने बताया कि दीपावली के बाद अब होली पर भी उन्हें खाली हाथ रहना पड़ा है। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिससे उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार सर्वाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.