प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। मेला प्राधिकरण में तैनात सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अफसरों को ज्ञापन सौंपा और कहा कि उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है।पूछने पर अफसर लगातार बजट का बहाना बना रहे हैं। वहीं लगातार किसी न किसी काम पर उनकी ड्यूटी भी लगाई जा रही है। अफसरों ने ज्ञापन लिया और आश्वस्त किया कि जल्द ही भुगतान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...