लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। होली से पहले सरकारी विभागों के कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं हो सका है। दो दिन बाद होली का पर्व मनाया जाएगा। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उनमें निराशा है। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और कार्यवाहक महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि कर्मचारी शनिवार को दिन भर वेतन खाते में आने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन उनका वेतन नहीं आया। द्वय नेताओं ने कहा कि होली त्योहार से पहले सरकार ने वेतन जारी कर दिए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन उस आदेश का पालन नहीं हुआ है। कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सभी विभागों के नियमित और अस्थायी कर्मचारियों का वेतन एक मार्च तक खाते में जरूर भिजवा दिया जाए। उधर, सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.