वेतन न मिलने से एनएचएम संविदाकर्मियों का प्रदर्शन
गाजीपुर, मई 21 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में कार्यरत एनएचएम संविदाकर्मियों का आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बीते दो माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अब "नो पे नो वर्क" के तहत कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले तीन दिनों तक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया था, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर चौथे दिन से उन्होंने सीएचसी परिसर में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने बताया कि मार्च माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। यह भी पढ़ें- वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतें प्रभावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.