औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पूनम कुमारी, प्रभा कुमारी, मीना कुमारी, मानती कुमारी, चिंता कुमारी, फुलवंती कुमारी, चिंता कुमारी, सरिता कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आठ माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग उनकी आर्थिक समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। कामकाज ठप कर सुबह अस्पताल खुलते ही दर्जनों आशा कार्यकर्ता मुख्य द्वार पर एकत्र हुईं और प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से उनके घरों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। दिन-रात फील्ड में काम करते हैं, टीकाकरण से लेकर प्रसव तक की जिम्मेदारी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.