संभल, फरवरी 26 -- एसएम कॉलेज के स्व-वित्तपोषित खंड के शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन न मिलने पर गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। नाराज शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कॉलेज गेट पर सांकेतिक धरना दिया और शीघ्र वेतन भुगतान की मांग उठाई। धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि लगातार चार महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की फीस और घरेलू जिम्मेदारियां निभाना कठिन हो गया है। शिक्षकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। धरनारत कर्मचारियों ने प्राचार्य और प्राधिकृत नियंत्रक से अविलंब वेतन जारी करने की मांग क...