वेतन न मिलने पर रेलवे के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
मथुरा, अगस्त 22 -- रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों ने दो या तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। करीब 100 सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। रवि और मंजू ने बताया कि वह लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। कई बार संबंधित जिम्मेदारों से वेतन दिलाने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर करीब 100 कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.