मऊ, मार्च 9 -- रानीपुर (मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। रानीपुर खंड विकास कार्यालय पर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों और आर्थिक तंगहाली को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सहायक विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले चार महीनों से मनरेगा कर्मियों और रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा "सरकार हमसे दिन-रात तमाम विभागीय कार्य ले रही है, लेकिन जब वेतन देने की बात आती है तो हाथ खड़े कर लिए जाते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.