गोंडा, अप्रैल 21 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह वेतन न मिलने से नाराज होकर हड़ताल कर दी, जिससे करीब दो घंटे से अधिक समय तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इस हड़ताल से अचानक शुरू हुई अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।हड़ताल यह भी पढ़ें- 10 मई तक सफाई कर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया प...