गोंडा, अप्रैल 21 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह वेतन न मिलने से नाराज होकर हड़ताल कर दी। अस्पताल परिसर में इकट्ठा होकर कर्मचारी नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद इमरजेंसी छोड़ सारी सेवाएं ठप हो गईं। पर्चा काउंटर बंद हो गया, दवा काउंटर पर दवा वितरण की खिडकियों बंद हो गईं और आरडीसी सेंटर का चैनल बंद कर दिया गया। आंदोलन के चलते लगभग दो घंटे तक अफरातफरी मची रही और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। अस्पताल के जिम्मेदारों के मान - मनौव्वल के बाद कर्मचारी मानें और फिर से काम पर लौटे। इससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी, दो घंटे प्रभावित रहीं सेवाएं अस्पताल की साफ-सफाई के लिए आउटसोर्सिंग से लगभग पांच दर्जन सफाई कर्मच...