वेतन न मिलने पर दून अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, तीन घंटे ठप रही सफाई
देहरादून, जून 23 -- देहरादून। मई माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज दून अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का कारण काम ठप रखा और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि हर महीने वेतन के लिए उन्हें इसी तरह इंतजार करना पड़ता है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सुबह सात से दस बजे तक सफाई ठप रही। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों से वार्ता की।
कर्मचारियों की मांग कर्मचारियों ने कहा, मैडम हर महीने का यही चक्कर हो गया है। अब जून महीना भी खत्म होने को है, लेकिन मई का वेतन अभी तक नहीं मिला। बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है, घर का राशन और अन्य जरूरी खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कर्मचारियों को शाम तक वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.