संभल, फरवरी 25 -- एसएम कालेज के स्व- वित्तपोषित खण्ड के शिक्षकों व कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। सभी ने कार्य वहिष्कार कर वेतन दिलाने की मांग की है । शिक्षकों का कहना था कि पिछले चार माह से वेतन न मिलने के कारण उनका परिवार आर्थिक व मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है। इस बारे में उन्होंने प्राचार्य डॉ. दानवीर यादव को अवगत कराया है । कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता, तब तक सभी शिक्षक व कर्मचारीगण कलमबंद हड़ताल करके कार्य वहिष्कार पर जाने को मजबूर हैं।सभी ने शीघ्र ही समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान की मांग की है। कार्य बहिष्कार करने वालों में स्तुति वशिष्ठ, संजय कुमार, साबिर हुसैन, दीपमाला, डा. वंदना गुप्ता, आकाश गौरव, पूजा अग्रवाल, अवनीश, डा. प्रदीप कुमार, राहुल सिंह, अंजू चौहान, जितेन्द्र कुमार, प्रीति चौधरी, मनु यादव आदि शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.