वेतन न मिलने पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध
गाजीपुर, मई 18 -- सैदपुर। बीते दो माह से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम के तहत तैनात संविदाकर्मियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एनएचएम कर्मियों ने इसी तरह विरोध दर्ज कराया। सीएचसी परिसर में कर्मियों ने गेट पर एकत्र होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने बताया कि मार्च से अब तक वेतन निर्गत नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन से तत्काल वेतन जारी करने की मांग की। यह भी पढ़ें- बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काली पट्टी बांधकर कार्य करते रहेंगे। इस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.