मैनपुरी, मई 13 -- एनटीईपी व एनएचएम के कर्मचारियों ने संयुक्त बैठक कर पिछले दो माह से मानदेय न मिलने पर रोष जताया है। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश कर्मचारी अल्प वेतनभोगी हैं और परिवार का भरण-पोषण करने में उन्हें कठिनाई हो रही है। घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों व अन्य जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। वहीं वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य कर रहे हैं। बैठक के बाद कर्मचारियों ने जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय जारी कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- दो माह का मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र भ...