गाज़ियाबाद, मई 31 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। कड़कड़ मॉडल स्थित सरस्वती कॉलोनी में रविवार को कामगारों ने प्रदर्शन किया। आरोप था कि सरकार के निर्देशों के बाद भी कारखाना मालिकों ने वेतन नहीं बढ़ाया है। रोज बढ़ रही कीमतों के कारण पुराने वेतन में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सरस्वती कॉलोनी में सुबह करीब नौ बजे कामगार इकट्ठे हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कामगारों ने वेतन बढ़ाओ के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि उन्हें 12 घंटे काम करने के बाद भी सिर्फ 12 हजार रुपये वेतन मिल रहा है।संतोष यादव का कहना है कि पहले भी यही वेतन था। यह भी पढ़ें- वेतन न बढ़ने का आरोप लगा किया प्रदर्शन बीते दिनों नोएडा में प्रदर्शन के बाद सरकार ने नई दरें तय की थीं, मगर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 व आसपास के अधिकांश कारखानो...