लखनऊ, मार्च 30 -- एटा के सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल को नोशनल पदोन्नति के चलते वेतन निर्धारण किए जाने में लापरवाही बरतने वाले जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मो. राशिद को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निलंबित डीपीआरओ को पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।उप्र विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति के समक्ष सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल को नोशनल पदोन्नति के चलते संशोधित वेतन निर्धारण का प्रकरण विचार के लिए सूचीबद्ध था। शासन स्तर से रूपलाल का संशोधित वेतन निर्धारित करते हुए उन्हें परिणामी लाभ दिए जाने के शासन ने निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के बावजूद डीपीआरओ मो. राशिद ने न तो प्रकरण को गंभीरता से लिया और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया। ऐसे में समिति के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.