विकासनगर, मार्च 3 -- व्यासी बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिकों ने कार्यदायी संस्था पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार से टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले हड़ताल कर रहे श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) उनका आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण कर रही है। इस मौके पर संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष नवीन तोमर ने कहा कि कार्यदायी संस्था लंबे समय से उन्हें सैलरी समय पर नहीं दे रही है। होली को देखते हुए श्रमिक मार्च माह के पहले दिन सैलरी दिए जाने की मांग कर रहे थे। अब तक उनको सैलरी नहीं दी गई है। इससे त्योहार के दौरान उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इसके साथ उन्हें सैलरी स्लिप भी नहीं दी जा रही है। इससे जाहिर होता है कि उनकी सैलरी में अनियमितता बरती जा रह...