वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने कॉलेज में जताया विरोध
चंदौली, जुलाई 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के लिए लागू नई वेतन भुगतान प्रणाली (कोड) में उत्पन्न तकनीकी समस्याओं के कारण सकलडीहा पीजी कॉलेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों में जून माह का वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसे लेकर शिक्षक संघ के पदधिकारियों ने शनिवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में वेतन भुगतान कराए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चंदौली सहित प्रदेश के अनेक महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जून माह का वेतन प्राप्त नहीं हो सका है। जिससे शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वेतन में अनावश्यक विलंब से शिक्षकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Maharajganj...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.