वेतन नहीं मिलने से नाराज एनएचएम कर्मचारियों ने दिया धरना
जमशेदपुर, जून 19 -- जमशेदपुर। एनएचएम के कर्मचारियों को फरवरी से ही वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज करीब 450 कर्मचारियों ने शुक्रवार को खासमहल सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना में जिला के 9 प्रखंड के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एएनएम एमपीडब्ल्यू एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारी शामिल हुए। एनएचएम कर्मचारी विमल मंडल ने बताया कि फरवरी से ही वेतन नहीं मिला है। लगातार पत्राचार करने पर सिविल सर्जन ने ट्रेजरी में वेतन का पत्र भेजा था लेकिन ट्रेजरी के ध्यान नहीं देने से वेतन भुगतान नहीं हो सका है। इससे परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- सिविल सर्जन कार्यालय का आज घेराव करेंगे एनएचएम कर्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.