अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। वेतन नहीं मिलने पर अर्बन व सुखमा संस के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर निगम सेवाभवन पहुंचे। जहां पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव से मिले। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनको वेतन नहीं दिया गया। जबकि मुख्यमंत्री का आदेश था कि होली से पहले वेतन दिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि वेतन सभी को दे दिया गया था। कुछ लोगों के पास मैसेज नहीं पहुंचा था, जिसको लेकर पता नहीं चला। लोगों ने खाता चेक किया तो वेतन आया हुआ था। बिल्लू चौहान प्रदेश महामंत्री स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने कहा कि स्थाई संविदा, आउटसोर्स, ठेका प्राइवेट कंपनियों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को 28 दिन के बजाय नगर निगम ने 20 दिन का ही भुगतान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.