रांची, अप्रैल 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित एचईसी कामगारों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया। एचएमबीपी में कामगारों ने मंगलवार को काम ठप कर दिया। इससे पूरे प्लांट में किसी भी शॉप में काम नही हुआ। एचएमटीपी और एफएफपी में भी उत्पादन बाधित रहा। कामगारों ने कहा, मार्च में उत्पादन लक्ष्य से अधिक हुआ है। प्रबंधन ने इस दौरान राजस्व भी बेहतर वसूला है। ऐसे में प्रबंधन को कम से कम तीन से चार माह का वेतन भुगतान करना चाहिए,लेकिन एक माह का वेतन भी प्रबंधन नहीं दे रहा है।कामगारों के अनुसार अभी स्कूलों में नामांकन का समय है। वेतन नहीं मिलने से बच्चों का नामांकन नहीं हो रहा। बच्चों की पाठ्य सामग्री तक खरीद नहीं पा रहे हैं। प्रबंधन से वेतन भुगतान के लिए मांग की जा रही है, लेकिन वेतन कब तक मिलेगा इसकी सटीक जानकारी भी प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.