वेतन नहीं मिलने तक काम पर नहीं लौटने की चेतावनी
चक्रधरपुर, जून 24 -- सोनुवा। सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन कर्मी मंगलवार से अपनी बकाया वेतन की जल्द भुगतान करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। जिससे सीएचसी सोनुवा के स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। मंगलवार को करीब आधे की संख्या में एनएचएम कर्मी हड़ताल शुरु कर दी। वहीं, अन्य एनएचएम कर्मियों ने बुधवार से इस हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। हड़ताल के कारण एएनएम, स्टाफ नर्स आदि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़े कर्मी शामिल है। हड़ताल पर गये कर्मियों ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। जिससे उन्हें परिवार के भरण-पोषण करने में मुश्किले पैदा हो गई है। हड़ताल पर गये ने उनके बढ़े वेतन के साथ वेतन भुगतान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.