जमशेदपुर, मई 4 -- राज्य सरकार ने लंबे समय से एक ही जगह पदस्थापित कर्मचारियों के मामले में सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि उन्हें तत्काल बदल दिया जाए। खास तौर से लेखा सहायक, वरीय लेखा सहायक, लेखा अधीक्षक, लेखापाल और विपत्र लिपिक को बदलना है। परंतु निर्देश के एक सप्ताह बीतने के बाद भी किसी विभाग में तबादला नहीं किया गया है। दरअसल कई विभाग ऐसे हैं जहां पर वर्षों से कर्मचारी जमे हुए हैं। इसमें यह भी कहा गया था कि तीन साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को तत्काल बदला जाए। यह मामला पूरी तरह गंभीर है क्योंकि स्वयं मुख्य सचिव ने ही यह पत्र जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.