सोनभद्र, अप्रैल 11 -- बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत व्यावसायिक संगठनों के श्रमिकों ने शनिवार को कार्य बहिस्कार कर मुख्य मैटेरियल गेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बकाए वेतन का समय से भुगतान, श्रेणी के अनुसार मजदूरी, पीएफ आदि समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। इस दौरान स्थानीय पुलिस टीम और सीआईएसएफ के आलाधिकारी एवं जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहें। इस दौरान एनटीपीसी प्रबंधन की तरफ से मौके पर पहुंचे राजेन्द्र शाह, धर्मेन्द्र गिरी, रंगा रेड्डी, राकेश राय ने श्रमिकों से बातचीत की। इस दौरान पता चला की कुछ व्यावसायिक संगठन के मजदूरों का अभी तक वेतन भुगतान नही हुआ है। कुछ श्रमिकों के गेट पास पर अकुशल,अर्ध कुशल, कुशल व उच्च कुशल के गेट पासों पर कुछ और लिखा जाता और ...