वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
मेरठ, मई 21 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर एवं कर्मचारियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने समय से वेतन भुगतान, समान कार्य के बदले समान वेतन, स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कर्मचारी हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे। हड़ताल का असर सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दिया। ओपीडी, एसएनसीयू सहित कई जरूरी सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था तथा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सामूहिक रूप से शिकायती प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.