हल्द्वानी, मई 25 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। समय पर वेतन भुगतान समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने सोमवार को तिकोनिया स्थित कार्यालय में धरना दिया। संविदा श्रमिकों ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मांगों का समाधान नहीं होने पर कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी। वक्ताओं ने कहा कि कई बार मांग पत्र दिए जाने के बाद भी प्रबंधन मांगों का समाधान नहीं कर रहा है। इससे श्रमिकों में आक्रोश बना हुआ है। इस दौरान दस वर्ष से कार्यरत श्रमिकों को कुशल, पांच साल से काम कर रहे कार्मिकों को अर्द्धकुशल श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- वेतन के लिए संविदा श्रमिकों ने जल संस्थान दफ्तर में दिया धरना कहा कि विभाग ने कई श्रमिकों के वेतन का भुगतान नहीं किया है, जिससे उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण में आर...