वेतन के लिए शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, मई 29 -- अशासकीय महाविद्यालयों के लगभग 200 शिक्षक और कर्मचारी अप्रैल के वेतन से वंचित हैं। वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने बताया कि नवीन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति के बाद वेतन निर्गमन प्रक्रिया प्रयागराज कार्यालय से होनी है, लेकिन यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध न होने के कारण भुगतान बाधित है। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी से वार्ता कर एक-दो दिनों में वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.