प्रयागराज, अप्रैल 9 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। वेतन की मांग को लेकर गुरुवार को फिर एक बार शुआट्स में नॉन टीचिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया। शुआट्स प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।कर्मचारियों का आरोप है कि उनका लगभग 20 माह का वेतन फिर से रुक गया है। इससे पहले आंदोलन और हंगामे के बाद थोड़ा-थोड़ा करके उन्हें तनख्वाह दी जा रही थी, लेकिन फिर से उनकी सैलरी नहीं दी जा रही है। उनसे कार्य कराया जा रहा है। कर्मियों का आरोप है कि महीनों से बिना तनख्वाह के उनका परिवार चलाना अब बेहद मुश्किल हो चुका है। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और इसकी सूचना मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों तक भी पहुंच चुकी है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कार्य बहिष्कार में फूड टेक्नोलॉजी, एनिमल साइंस, एग्रीकल्चरल इंजीनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.