वेतन के लिए कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
धनबाद, जून 17 -- बाघमारा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर असिस्टेंट व एमटीएस कर्मियों ने पिछले 14 माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए एक जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को आठ कंप्यूटर असिस्टेंट और दो एमटीएस कर्मियों ने सामूहिक रूप से बीडीओ लक्ष्मण यादव को पत्र सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। राशन, दवा और बच्चों की पढ़ाई जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बावजूद उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- प्रखंड कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य प्रखंड कार्यालय से उन्हें बताया जाता है कि राज्य सरकार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.