वेतन के लिए आज रिम्स में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
रांची, मई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में कर्मचारियों, पदाधिकारियों और चिकित्सकों को पिछले तीन महीने से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर रिम्स के सभी कर्मचारी सोमवार को निदेशक कार्यालय के समक्ष पहली पाली में प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि तीन महीने से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। बच्चों का स्कूल फीस, किताब कॉपी, बुजुर्गों की दवाई तक खरीद पाने में अब परेशानी हो रही है। रिम्स कर्मचारी संघ का कहना है कि अगर जल्द वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन के बाद हड़ताल पर जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.