वेतन के लिए आउटसोर्सिंग कर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार
मेरठ, मई 16 -- स्वास्थ्य विभाग में आस्था हेल्थ केयर आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों ने आठ महीने से वेतन नहीं मिलने पर जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को आस्था हेल्थ केयर आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने जिलाधिकारी मेरठ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वे स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं, लेकिन पिछले आठ महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- आठ महीने से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने डीएम से लगाई गुहार कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.