वेतन के लिए आंदोलन करने की चेतावनी
दरभंगा, अगस्त 4 -- दरभंगा। मिथिला संस्कृत उच्च विद्यालय, लहेरियासराय के प्रांगण में दरभंगा जिले के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले पांच-छह माह से लंबित वेतन भुगतान की गंभीर समस्या पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने कहा कि कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनके एवं उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। उन्होंने बताया कि नियमित आय के अभाव में परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई, इलाज तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन हो गया है। समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से कई परिवार आर्थिक संकट और भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लंबित वेतन भुगतान की मांग को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.