वेतन के लाले पड़े देश के भविष्य निर्माता शिक्षकों को सुनने वाला कोई नहीं
बोकारो, जून 12 -- जिले के टीजीटी व पीजीटी शिक्षक अप्रैल व मई माह का वेतन नहीं मिलने से आहत व परेशान होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचें। लेकिन डीसी व डीडीसी के कार्यालय में नहीं रहने से शिक्षक काफी मायुश दिखे। जबकि बोकारो जिले के पीजीटी और टीजीटी शिक्षक जब छात्र-जीवन में शिक्षक बनने का सपना लेकर कठिन परिश्रम कर रहे थे,तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालयों के शिक्षक बन जाने के बाद भी वह नारकीय जीवन जीना पड़ेगा,जो उन्हें आज जीना पड़ रहा है।
वेतन भुगतान की समस्या महीने भर के आरजू-मिन्नत के बाद जब पिछले माह उन्हें मार्च महीने का वेतन मिला था,तो आस जगी थी कि अब वेतन भुगतान नियमित हो जाएगा। लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात। पूरे ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य में अपना अवकाश गंवाने वाले ये सरकारी शिक्षक अब जिला शिक्षा पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.