वेतन के दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना
देहरादून, अगस्त 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वेतन भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने मंडलीय दफ्तार पर नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द जून और जुलाई का वेतन नहीं मिला तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन का भुगतान न होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने मांग की कि बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। परिषद ने स्पष्ट किया है कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता, तब तक प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- दो महीने के वेतन रोडवेज कर्मियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन की अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.