वेतन की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने दिया ज्ञापन
उन्नाव, मई 9 -- उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में दो माह से वेतन न मिलने के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कर्मचारी संघ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल भुगतान की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह राजावत के अलावा डॉ. रानू कटियार, सोमनाथ तिवारी, मनिंदर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राहुल सोनकर, विकेश, सुमन यादव, फरजान, सुधांशु शेखर, अंदीप कुमार, निर्मल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि वेतन न आने से परिवारों का गुजारा मुश्किल हो गया है। सीएमओ ने कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मिशन निदेशक को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए। यह भी पढ़ें- वेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.