दुमका, अप्रैल 10 -- दुमका। दुमका के पुराना सदर अस्पताल परिसर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विगत कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को बैठक आयेाजित की। बैठक के दौरान यह बताया गया कि विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और जिला मुख्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के बीच भारी असंतोष और आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्मचारियों के अनुसार वे शिवा डिटेक्टिव फोर्स, बिरसा सिक्योरिटी एंड सेटलमेंट, बालाजी डिटेक्टिव फोर्सेज तथा बीएमआर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत है। बावजूद इसके, उन्हें 4 महीने से लेकर 10 महीने तक का बकाया वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उनके समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो गई है। कर्मचारियों का कहना है...